{"_id":"660f010be5d83a1ba0052724","slug":"despite-pwds-ban-heavy-vehicles-passing-through-the-damaged-bridge-of-sot-river-badaun-news-c-123-1-sbly1001-116425-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीडब्ल्यूडी की रोक के बाद भी सोत नदी के क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीडब्ल्यूडी की रोक के बाद भी सोत नदी के क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे भारी वाहन
विज्ञापन
बिसौली के सोत नदी के जर्जर पुल से गुजरते वाहन। संवाद
बदायूं। बिसौली-रानेट चौराहे के बीच सोत नदी पर पुल बेहद जर्जर हालत में है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने जांच के बाद 14 अक्तूबर 2023 को इस पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन यह रोक सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। पुल से होकर भारी वाहन बेरोकटोक गुजर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
सोत नदी का यह पुल बिसौली को बिल्सी, इस्लामनगर और सहसवान मार्ग से जोड़ता है। शाहबाद-कछला राज्य राजमार्ग-109 भी इस पुल से जुड़ा है। पुल के बेहद जर्जर हो जाने पर लोक निर्माण विभाग बरेली के मुख्य अभियंता ने इसका निरीक्षण किया तो पुल की स्थिति भारी वाहनों के गुजरने लायक नहीं पाई गई। इसके बाद चार सदस्यीय टीम ने 26 अक्तूबर को पुल का निरीक्षण किया और पुल की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया।
कुछ दिन तो पुल से भारी वाहनों का गुजरना बंद रहा, लेकिन फिर भारी वाहन निकलने लगे। ऐसे में यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है भारी वाहनों के लिए डायवर्जन किया गया है। अब अगर किसी भारी वाहन को बिसौली से कछला की ओर जाना है तो बिसौली से वजीरगंज, बिल्सी होते हुए कछला मार्ग की ओर जा सकते हैं। दूसरा मार्ग बिसौली से ओरछी, इस्लामनगर होते रानेटा चौराहा होकर कछला मार्ग को जोड़गा। कछला से कासगंज, एटा, अलीगढ़ व आगरा की ओर जा सकेंगे। भारी वाहनों को पुलिस को रोकना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो इसको लेकर एक बार फिर से पुलिस अधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
कार्य योजना बनाने तक सीमित रह गए अधिकारी
सोत नदी पर नया पुल सेतुु निगम को बनाना है। इसको लेकर विभाग ने कार्य योजना बनाकर शासन को पिछले वित्तीय वर्ष में भेज दी थी, लेकिन शासन से स्वीकृति नहीं मिली। ऐसे में इस वित्तीय वर्ष में फिर से कार्य योजना बनाकर भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद में काम शुरू हो सकेगा।
-जर्जर पुल के पास में भारी वाहनों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित का बोर्ड लगा दिया था। साथ ही वहां पर एक तरफ दीवार खड़ी कर दी थी ताकि बडे वाहन न निकले। अगर फिर भी निकल रहे हैं, तो पता करेंगे और पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे। उनसे दोबारा वहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती करवाई जाएगी।अगर दीवार टूटी है तो फिर से बनवाएंगे। जिससे बड़े वाहनों को रोका जा सके। - देवपाल, एक्सईएन लोनिवि