{"_id":"6aef7f82a1423ef80a0da6d7","slug":"despite-inflation-there-was-a-huge-purchase-of-firecrackers-badaun-news-c-123-1-bdn1037-177213-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महंगाई होने पर भी पटाखों की बंपर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महंगाई होने पर भी पटाखों की बंपर खरीदारी
विज्ञापन
बदायूं के पटाखा बाजार में बच्चों को पटाखा दिलाते बुजुर्ग। संवाद
बदायूं। एआरटीओ रोड पर स्टेडियम के सामने लगे पटाखा बाजार में दिनभर भीड़ रही। बच्चों के कई पटाखों से लेकर बम, रॉकेट, चटाई सहित आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी फैलाने वाले पटाखों की खूब मांग रही। इस बार 25 प्रतिशत महंगाई होने के बावजूद इसका असर नहीं दिखा। शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की। 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का पटाखा कारोबार होने की उम्मीद जताई गई है।
एआरटीओ रोड पर लगी पटाखा बाजार में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपनी पसंद के पटाखे खरीदने पहुंचे। दुकानदारों ने फुलझड़ी, चकरी, अनार, रॉकेट, सूतली बम, चटपटी, पेंसिल, छुरछुरी और फैंसी आतिशबाजी के स्टॉल सजाए। इस बार बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग भी अधिक देखी जा रही है।
दुकानदार शोएब ने बताया कि 20 से 25 फीसदी तक कि बढ़ोतरी हुई है। दुकानदार सूर्या ने बताया कि कच्चे माल, परिवहन और लाइसेंस शुल्क महंगा होने के कारण दाम बढ़े हैं। बावजूद इसके लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग बजट के अनुसार पटाखे खरीद रहे हैं। कई परिवारों ने पहले से ही पटाखों के लिए बजट तय कर रखा था। यहां करीब 87 दुकानें लगी हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पटाखा बाजार में दो अग्निशमन की बड़ी गाड़ियों के साथ फायर सर्विस के कर्मचारी शिविर में मुस्तैद नजर आए। वहीं, दातागंज, सहसवान, बिल्सी और बिसौली में भी पटाखा बाजारों में अच्छी भीड़ है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपने बच्चों के तहसील मुख्यालय पटाखा खरीदने पहुंचे। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली की पूर्व संध्या और दीपावली वाले दिन बिक्री और बढ़ेगी।