{"_id":"58b1c07f4f1c1bdb2fb23d4c","slug":"deputy-postmaster-negligence-and-a-clerk-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में डिप्टी पोस्टमास्टर और एक बाबू सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में डिप्टी पोस्टमास्टर और एक बाबू सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
suspend
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएमजी ने किया मुख्य डाकघर का दौरा, खामियां मिलीं
डाक विभाग के 13 कर्मचारी पहले से हैं निलंबित
मुख्य डाकघर के एक डिप्टी पोस्टमास्टर और एक बाबू पर निलंबन की गाज गिरी है। शनिवार को पोस्टमास्टर जनरल आरकेबी सिंह ने मुख्य डाकघर का निरीक्षण किया तो खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई से विभाग में खलबली मची हुई है। डाक विभाग के 13 कर्मचारी पहले से निलंबित चल रहे हैं। ऐसे में काम भी प्रभावित हो रहा है।
पोस्टमास्टर जनरल शनिवार दोपहर मुख्य डाकघर पहुंचे। रिकार्ड चेक किया तो इसमें खामियां मिलीं। एकाउंट की डेली समरी को नहीं भरा गया था। इस पर उन्होंने कार्यवाहक डिप्टी पोस्टमास्टर मुकुट सिंह और पटल के क्लर्क ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया। बता दें कि डाक विभाग में 72 लाख रुपये का गबन करीब सात महीने पहले सामने आया था। इस मामले में विभाग के 13 कर्मचारी पहले से सस्पेंड चल रहे हैं। बता दें कि 72 लाख रुपये के गबन मामले में विभागीय अधिकारियों पर भी लीपापोती के आरोप लग रहे हैं। निलंबित कर्मचारी केंद्रीय दूर संचार मंत्री मनोज सिंहा से मिलकर मामले में सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं।