फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deputy CM takes a stern stance over negligence in cow shelters; inquiry to be initiated against two suspended BDOs.

Budaun News: गोशालाओं में लापरवाही पर डिप्टी सीएम हुए सख्त, निलंबित दो बीडीओ की शुरू होगी जांच

Sat, 24 Oct 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM takes a stern stance over negligence in cow shelters; inquiry to be initiated against two suspended BDOs.
लखनऊ/बदायूं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गोवंश के संरक्षण, देखभाल एवं व्यवस्था में लापरवाही के मामलों को गंभीरता से लेकर निलंबित किए गए दोनों बीडीओ के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। संयुक्त विकास आयुक्त बरेली मंडल प्रकरण की जांच कर आख्या शासन को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

जांच में म्याऊं विकास खंड के बीडीओ राकेश कुमार निराला को अभिगांव गोशाला में 20 गोवंश की मृत्यु के मामले में प्रथमदृष्टया जिम्मेदार पाया गया है। गोशाला की निर्धारित क्षमता 100 गोवंश होने के बावजूद वहां 428 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिले में पूर्व से बारिश के रेड अलर्ट जारी होने के बावजूद अस्थायी व्यवस्था एवं अतिरिक्त शेड का इंतजाम नहीं कराने को गंभीर लापरवाही माना है।
विज्ञापन

प्रकरण में अनुशासनिक कार्यवाही शुरू करते हुए संयुक्त विकास आयुक्त, बरेली मंडल को जांच अधिकारी नामित किया है। इसी तरह सालारपुर विकास खंड के बीडीओ नितिन कुमार के विरुद्ध गोशाला में 14 गोवंश की मृत्यु एवं लापरवाही के मामले में अनुशासनिक कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव को सभी गोशालाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जहां भी अव्यवस्था, अनियमितता, संसाधनों की कमी अथवा गोवंश की देखभाल में लापरवाही सामने आए, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed