UP: गरीब, किसान-नौजवान और महिलाओं को समर्पित है मोदी सरकार; बदायूं में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारें गरीबों की बात तो करती रही हैं, लेकिन असल में गरीबों की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी में शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अंबियापुर चौराहे पर बने अशोक चौक और पार्क का लोकार्पण किया। इसके बाद मुजरिया रोड स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष विकास के साथ गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित रहे हैं। केंद्र सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में करोड़ो लोगों को कोरोना टीके लगवाए गए और 95 से अधिक देशों को यह टीका भारत ने भेजा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जम्म-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया और अयोध्या में राम मंदिर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। समान नागरिक संहिता के लिए भी कार्य शुरू हो चुका है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो सका है। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि आज हमारा शासन मजबूत है। जब हमारे ऊपर हमला हुआ तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। पहले की सरकार सेना को जवाबी कार्रवाई की छूट नहीं देती थी और आज हम गोली का जवाब गोले से देते हैं।
'सरकार ने गरीबों की जरूरतों को पूरा किया'
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारें गरीबों की बात तो करती रही हैं, लेकिन असल में गरीबों की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। प्रधानमंत्री गरीबों की समस्या को जानते हैं, इसीलिए उनके नेतृत्व में सरकार ने गरीबों की जरूरतों को पूरा किया। इसी का परिणाम है कि गरीबों को घर और शौचालय, बिजली का कनेक्शन, पीने का पानी और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कारण दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। प्रधानमंत्री ने कड़े और बड़े फैसले लेकर साबित कर दिया कि भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि हर घर जल पहुंचाने का काम भारत के अलावा कोई देश नहीं कर सका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह संभव हुआ।