{"_id":"6319a8d45e20a27b496a51a7","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-reached-binawar-of-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिनावर का किया दौरा, घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिनावर का किया दौरा, घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Thu, 08 Sep 2022 02:03 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:03 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ने गौशाला में वृहद गोसंरक्षण केंद्र देखा तथा पेंट बनाने वाली फैक्टरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सीएचसी घटपुरी का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को बिनावर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे रफियाबाद गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने गौशाला में वृहद गोसंरक्षण केंद्र देखा तथा पेंट बनाने वाली फैक्टरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सीएचसी घटपुरी का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, ''आज जनपद बदायूं आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, अभिनंदन से अभिभूत हूं। आप सभी का प्रेम व स्नेह ही मेरी ताकत व पूंजी है। मैं आप सभी का हृदयतल की अनंत गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।''
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने बरेली के आलमपुर विकास खंड स्थित मकरंदपुर धाराजीत गांव में जन चौपाल को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।