फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dense fog slowed down the speed, drivers drove with lights on during the day

Budaun News: घने कोहरे ने धीमी की रफ्तार, दिन में लाइट जलाकर चले वाहन चालक

Wed, 13 Nov 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dense fog slowed down the speed, drivers drove with lights on during the day
बुद्धवार को सुबह घने कोहरे के बीच निकलते दो पहिया वाहन। संवाद
बदायूं। मौसम में बुधवार सुबह से एकाएक बदलाव आ गया। घने कोहरे के साथ ही ठंड भी बढ़ गई। नौ-दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम में सर्दी का एहसास भी बढ़ गया। दिन के समय हल्की ठंड महसूस हुई।
विज्ञापन

कार्तिक मास के अंतिम सप्ताह में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। तराई में लगातार चल रही पछुआ हवाओं के कारण बुधवार दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। रात में तो कोहरा इतना घना था कि चंद कदम दूर भी दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं सुबह में कोहरा बूंद बनकर बरसा। इसके बाद छाई धुंध ने सूरज को अपनी आगोश में छिपाए रखा। इससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा।
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण दस मीटर दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। वाहन चालकों को दिन में वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। कोहरे का आलम यह रहा कि एमएफ हाईवे, लालपुल चौराहे पर भी दृश्यता बीस मीटर रही। दोपहर बाद कोहरा छंटने के बावजूद आसमान पर छाई धुंध के कारण सूरज दिखाई नहीं पड़ा। ऐसे में जहां किसान खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोहरा बढ़ते ही एआरटीओ ने जारी की एडवाइजरी
एआरटीओ विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, कोहरे में यथासंभव यात्रा न करें। जरूरी होने पर धीमी गति से वाहन चलाएं, खिड़की के शीशे को थोड़ा खुला रखें, हल्का हीटर चलाकर हवा विंडस्क्रीन की ओर कर दें, इससे विंड स्क्रीन पर भाप नहीं जमेगी। हेडलाइट लो बीम पर रखें, आगे व पीछे का इंडीकेटर जलता-बुझता रखें। आगे व पीछे के वाहन से पर्याप्त दूरी रखें, ओवरटेक न करें। कोहरे से दृष्टिभ्रम की स्थिति में वाहन धीमी गति से बाएं किनारे के सहारे चलाएं, जहां डिवाइडर हों, तो उसके सहारे चलें। दिन में भी कोहरा होने पर हेडलाइट आन रखें तथा निजी वाहन के पीछे लाल रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं।

बुद्धवार को सुबह घने कोहरे के बीच निकलते दो पहिया वाहन। संवाद

बुद्धवार को सुबह घने कोहरे के बीच निकलते दो पहिया वाहन। संवाद

बुद्धवार को सुबह घने कोहरे के बीच निकलते दो पहिया वाहन। संवाद

बुद्धवार को सुबह घने कोहरे के बीच निकलते दो पहिया वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed