फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dengue killed two including student, 16 more patients found in the district

डेंगू से छात्र समेत दो की मौत, जिले में 16 नए रोगी और मिले

Fri, 29 Oct 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dengue killed two including student, 16 more patients found in the district
बदायूं। शहर समेत जिले में फॉगिंग न होने के कारण डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा। बृहस्पतिवार को भी डेंगू के 16 नए रोगी मिले हैं। तीन लोगों को मलेरिया की भी पुष्टि हुई है। इस बीच सालारपुर ब्लॉक के गांव सिलहरी में बुजुर्ग और सहसवान के मोहल्ला पठानटोला में छात्र की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 19 स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए गए। इन कैंपों में 407 लोगों की जांच की गई। जांच में तीन लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई। बुखार पीड़ित 16 लोगों को एलाइजा जांच से डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। इनमें गंभीर बीमार 48 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच दो लोगों की डेंगू से मौत भी हुई है।
विज्ञापन

सहसवान के मोहल्ला पठानठोला निवासी प्यारे मियां का बेटा अल्तमश कक्षा 10 का छात्र था। उसको कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। सुधार न होने पर उसको अलीगढ़ में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात अल्तमश की मौत हो गई। वहीं सालारपुर ब्लॉक के गांव सिलहरी में भी बुजुर्ग मोर सिंह यादव की डेंगू से मौत हो गई। मोर सिंह यादव को कई दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही परिवार वाले इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार को घर पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। अब कम संख्या में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। जहां से भी बुखार की सूचना मिलती है वहां टीम को भेजा जा रहा है। हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। डेंगू से मौतों की बात गलत है।
-डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed