{"_id":"bc9031e0a07db614d2ca284a2c69d99c","slug":"demostration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क्रॉसिंग बंद की तो पटरी से नहीं उठेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘क्रॉसिंग बंद की तो पटरी से नहीं उठेंगे’
बदायूं
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शन करते हुए मौके पर आ रहे रेल कर्मचारियों को भी नहीं रुकने दे रहे हैं। इस कारण बिना वार्ता के ही बेमियादी हड़ताल जारी रही। ग्रामीणों के साथ खुलकर आए भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने भी क्रॉसिंग बंद करने का विरोध जताया।
एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी मानवरहित क्रॉसिंग का मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है। वहीं दर्जनों गांव के किसानों ने क्रॉसिंग बंद करने के विरोध में हड़ताल भी शुरू कर दी। पूरे दिन पांच सौ से अधिक संख्या में लोग पटरियों पर बैठे प्रदर्शन करते रहे। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे विभाग तानाशाही दिखा रहा है और उन्हें कार्रवाई का हौवा बैठाकर डराने का काम कर रहा है। कहा कि क्रॉसिंग से जाने वाला मार्ग एक दर्जन से अधिक गांव को जोड़ता है, जिससे छोटे व बडे़ भारी वाहन भी गुजरते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर यह मार्ग बंद होता है तो तमाम लोगों को एक किलोमीटर लंबे रास्ते से गुजरना पड़ेगा। साथ ही परेशानी अलग उठानी पडे़गी। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वह किसी भी हाल में क्रॉसिंग को बंद नहीं होने देंगे। चाहे उन्हें अनिश्चितकालीन आंदोलन ही क्यों न करना पड़े।
इधर, रेल अफसरों का कहना है कि हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाने में मानवरहित क्रॉसिंग परेशानी का सबब बनेंगी। जो हादसों को न्योता भी देंगी। लिहाजा इन्हें बंद किया जाएगा। इतना ही नहीं यह गांव के लोगों की सुरक्षा के लिए भी बेहतर होगा। रेल अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए घटपुरी स्टेशन के पास से गांव को जाने वाला रास्ता दिया जा रहा है। जिससे बिना दिक्कत ग्रामीण आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम पहुंचे, दिया आश्वासन
बदायूं। सुबह से मोहम्मदपुर क्रॉसिंग बंद करने के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों को शांत कराने के लिए शाम करीब साढे छह बजे एसडीएम सदर प्रदीप यादव वहां पहुंचे। उनके साथ लेखपाल, एसओ बिनावर जमीरुल हसन, कानूनगो भी थे। एसडीएम यादव ने ग्रामीणों से वार्ता की साथ ही समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने कहा कि वह अपना धरना तब तक जारी रखेंगे, जब तक क्रॉसिंग का मुद्दा सुलझ नहीं जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि वह किसी भी हाल में क्रॉसिंग बंद होने नहीं देंगे। इस पर यादव ने उन्हें इस पर हल निकालने का आश्वासन दिया। कहा, गुरुवार को रेल अफसरों के साथ इस मुद्दे को लेकर वार्ता की जाएगी, इसमें गांव के जिम्मेदार लोगों को शामिल किया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा। इस पर सभी ने सहमति भी रखी।