फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demonstration of angry tempo drivers due to ban on entry in Badaun

Budaun News: बदायूं में प्रवेश पर रोक से गुस्साए टेंपो चालकों का प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 19 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry tempo drivers due to ban on entry in Badaun
उझानी में पुलिस के ​खिलाफ प्रदर्शन करते टैंपो चालक। संवाद
उझानी। बदायूं में प्रवेश पर रोक लगाए जाने से परेशान टेंपो चालकों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कल्याण सिंह चौक पर सड़क किनारे टेंपो खड़े कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। हंगामे के दौरान हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इस आश्वासन के साथ समझाकर शांत कर दिया कि उनकी दिक्कत से अफसरों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे स्थित कल्याण सिंह चौक पर प्रात: करीब 10 बजे जुटे टेंपो चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने के बाद यातायात पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया। आरोप है कि 16 किलोमीटर दायरे में संचालन का उनके पास परमिट है। इसके बाद भी उन्हें बदायूं में प्रवेश से वंचित कर दिया गया है। टेंपो चालकों ने यातायात पुलिस पर बेवजह चालान काटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

गुस्साए टेंपो चालकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक हंगामा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चौक पर पुलिस के पहुंचने से पहले जाम लगाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ई- रिक्शा चालक सवारियों को बैठाकर बदायूं की तरफ निकले तो टेंपो चालकों ने उन्हें घेर लिया। टेंपो और ई- रिक्शा चालकों के बीच नोकझोंक भी हो गई। ई- रिक्शों में बैठीं सवारियों को भी चौक पर उतार लिया गया। विरोध की वजह से ई- रिक्शा चालक कस्बे की ओर लौट पड़े। हाईवे पर हंगामा और प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई।
उन्होंने टेंपो चालकों से विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी की। चालकों में भूरेलाल ने बताया कि सीएनजी चलित टेंपो को रोकना किसी साजिश का हिस्सा है। जबकि पेट्रोल चलित टेंपो बदायूं तक जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में समीर गद्ददी, रामसेवक, शिवप्रताप सिंह, सत्येंद्र कुमार,सुमित, रामनरेश आदि शामिल थे।
--------------------

प्रदर्शनकारियों को देख चालकों ने पहले ही रोक लीं रोडवेज बसें
- बरेली- मथुरा हाईवे पर कल्याण सिंह चौक पर टेंपो चालकों को हंगामा करता देख आसपास के लोग भी भीड़ में शामिल हो गए। संख्या बढ़ी तो हाईवे से होकर निकलने वाले वाहन चालक सकते में पड़ गए। चालकों को जब यह लगा कि प्रदर्शनकारी बेकाबू हुए तो वाहनों में तोड़फोड़ भी हो सकती है। इसी से आशंकित चालकों ने रोडवेज बसों और कारों को चंद कदम पहले ही रोक लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही रोडवेज बसें निकलनी शुरू हुईं।
----------------
- टेंपो चालकों को स्थानीय स्तर से कोई दिक्कत नहीं है। चालकों ने चौक के पास इकट्ठे होकर अपनी दिक्कतें बयां की थीं। टेंपो चालकों को हकीकत का पता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के समझाने पर वह चले गए। आवागमन सुचारू रहा था।

- मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

उझानी में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते टैंपो चालक। संवाद

उझानी में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते टैंपो चालक। संवाद

उझानी में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते टैंपो चालक। संवाद

उझानी में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते टैंपो चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed