फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demonstration by Bhakiyu in tehsils, raised the problems of farmers

Budaun News: तहसीलों में भाकियू का प्रदर्शन, किसानों की समस्याएं उठाईं

Wed, 16 Jul 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by Bhakiyu in tehsils, raised the problems of farmers
बिल्सी तहसील में धरना देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रीय आह्वान पर जिले की सभी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा। वहीं सदर में मालवीय आवास गृह पर किसान नेताओं ने प्रदर्शन किया। यहां डीआरओ प्रियंका को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा किसानों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। बिजली नहीं मिलने से नलकूप नहीं चलने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि जिले में सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया की किल्लत से किसानों को ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है। अजय पाल सिंह ने 10 साल पुराने ट्रैक्टरों का मामला उठाते हुए कहा कि ऐसा कानून किसान नहीं मानेगा।। इस मौके पर अर्जुन सिंह, पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति, श्याम पाल आर्य, कृपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।फोटो-06
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसानों ने विद्युत निगम को घेरा, बिजली कटौती का मुद्दा उठाया

बदायूं। बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
भाकियू के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में एक्सईएन संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा।
किसानों का कहना था कि धान की रोपाई के दौरान बिजली नहीं मिलने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इस कारण फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। यही नहीं सिलहरी, गुलड़िया, कादरचौक में 24 में 4-5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस कारण सिंचाई में दिक्कत आ रही है। किसानों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की। इस दौरान प्रताप सिंह, हरीश सिंह, हरबंस पटेल, नवीन अंसारी, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
--
किसानों का हर स्तर पर शोषण कर रहे है अधिकारी : रमाशंकर



बिल्सी। तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रिपुदमन सिंह को सौंपा।



जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार कहा कि इस समय किसानों को बिजली की आपूर्ति नाममात्र को मिल पा रही है। जिस कारण किसान धान की फसल की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। सिंचाई के अभाव में फसल सूख रही है। उन्होंने कहा कि लेखपालों ने किसानों की कृषि भूमि के अंश में काफी गड़बड़ी की है। ठीक कराने के नाम पर किसानों का जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है।



जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत घर पर लेखपाल और सचिव नहीं बैठते। जिसके चलते किसानों को अपना काम कराने के लिए इधर-उधर चक्कर काटने पड़ते है। इसके अलावा बिल्सी तहसील में अधिकारी जनता की सुनवाई के लिए निर्धारित किए गए समय पर अपने कार्यालय में नहीं बैठते। जिससे किसानों की समस्याओं को समय पर निराकरण नहीं हो पाता है।




यदु शुगर मिल की ओर से किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा। जबकि सरकार दावा कर रही है कि 14 दिन में भुगतान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों का हर स्तर पर शोषण कर रहे है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, ऋषभ चौधरी, रमेश चंद्र, धीरेन्द्र पाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, झांझन सिंह, उदयवीर सिंह, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी तहसील में धरना देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

बिल्सी तहसील में धरना देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

बिल्सी तहसील में धरना देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

बिल्सी तहसील में धरना देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed