फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand to get the liquor salesman murder case investigated by a High Court judge

Budaun News: शराब सेल्समैन हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के जज से कराने की मांग

Mon, 23 Jun 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to get the liquor salesman murder case investigated by a High Court judge
बदायूं। शराब सेल्समैन मुकेश यादव हत्याकांड के विरोध में रविवार को पांचवें दिन भी आंबेडकर पार्क में कांग्रेसियों का सत्याग्रह जारी रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मुकेश के परिवार को न्याय दिलाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से मुकेश यादव के परिजनों के साथ खड़े हैं। उन्हें विभिन्न दलों के नेताओं का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुकेश यादव के मुख्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही परिजनों को सुरक्षा व सहायता मिलनी चाहिए। इन मांगों को लेकर परिजनों के साथ कांग्रेस का सत्याग्रह जारी रहेगा। वहीं, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक भूदेव सिंह, जनता दल समाजवादी के प्रभारी संतोष यादव, जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव, बाबा हरदेव विचार मंच के हरिनंदन सिंह सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता आलोक कुमार सिंह, बन्ने खान, सोमवीर यादव, रामवीर सिंह भाई, हरीश यादव, राघवेंद्र, हुकुम सिंह, सुआपाल, राजेंद्र सिंह, भवनेश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed