फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand for the arrest of fraudsters involved in a 200 crore scam.

Budaun News: 200 करोड़ रुपये के ठगों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 18 Apr 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest of fraudsters involved in a 200 crore scam.
अमर ज्योति चिटफंड घोटाला मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी से मिलने पहुंचे निवेश - फोटो : पानीटंकी के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
बदायूं। अमर ज्योति चिटफंड घोटाले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद शुक्रवार को जिले के निवेशकों और वकीलों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस घोटाले में हजारों लोगों से करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कराया गया था। हाईकोर्ट के इस फैसले से घोटालेबाजों की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने भी सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बरेली के शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य और श्रीकांत मौर्य ने बदायूं में अमर ज्योति चिटफंड कंपनी खोली थी। उन्होंने करीब 200 से अधिक एजेंटों के माध्यम से हजारों लोगों को कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। निवेशकों को पांच साल में रुपये दोगुना करने का लालच दिया गया था। इस लालच में हजारों लोगों ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निवेश की।
विज्ञापन

इसमें लगभग ढाई सौ वकीलों ने भी करोड़ों रुपये का निवेश किया था। पिछले साल मई 2025 में कंपनी अचानक बदायूं से अपना कार्यालय बंद करके फरार हो गई। इससे हजारों निवेशक, वकील और गरीब लोग अपनी जमा पूंजी गंवा बैठे। लोगों ने बरेली तक धरना प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद शहर कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईकोर्ट का फैसला और निवेशकों की प्रतिक्रिया
आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वे राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर गिरफ्तारी से बचते रहे थे। चार दिन पहले हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद शुक्रवार को अधिवक्ता अरविंद पाल सिंह परमार और कई निवेशक मालवीय आवास पर एकत्र हुए। वे शहर कोतवाली पुलिस के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह से मुलाकात कर घोटाले की पूरी जानकारी दी।



ठगी का तरीका और करोड़ों का नुकसान
घोटालेबाजों ने निवेशकों को पांच साल में निवेश दोगुना करने का झांसा दिया था। उन्होंने 200 से अधिक एजेंटों का एक बड़ा नेटवर्क बनाया था। इन एजेंटों के माध्यम से हजारों आम लोगों और वकीलों से करोड़ों रुपये का निवेश कराया गया। कंपनी ने बदायूं में अपना कार्यालय खोला था। पिछले साल मई में अचानक कार्यालय बंद कर दिया गया और संचालक फरार हो गए। इससे हजारों परिवारों की गाढ़ी कमाई डूब गई।




पुलिस का आश्वासन और आगे की कार्रवाई
निवेशकों ने एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह को बताया कि आरोपी बेहद शातिर हैं। वे राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल कर खुद को बचाते आ रहे हैं। निवेशकों ने एसपी सिटी से तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने और सभी का रुपया वापस दिलाने की मांग की। इस पर एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की समीक्षा कर रहे है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed