फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand for Re-investigation into Youth's Death Under Suspicious Circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत की पुन: जांच की मांग

Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demand for Re-investigation into Youth's Death Under Suspicious Circumstances
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में कार के भीतर बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत के मामले में अब नए सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में मृतक के बड़े भाई ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर जांच का दायरा बढ़ाने और डिजिटल साक्ष्यों को विवेचना में शामिल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और गवाहों के बयानों की गहराई से जांच की जाए तो मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी राजीव कुमार साहू ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उनके छोटे भाई अमन साहू 12 फरवरी 2026 को अपनी कार से बिसौली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम उनकी कार अलापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर अमन को बेहोशी की हालत में पाया। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल रहा, लेकिन बाद में कई सवाल उठने लगे। राजीव साहू ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 21 अप्रैल को थाना अलापुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब परिवार ने अपने स्तर पर कुछ तथ्यों को जुटाया है। प्रार्थना पत्र में एक महिला, उसके परिजनों और एक अन्य व्यक्ति से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाने और व्हाट्सएप चैट की पड़ताल कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परिवार की ओर से कुछ गवाहों के शपथपत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिन्हें केस डायरी में शामिल करने की मांग की गई है। मृतक के भाई का कहना है कि निष्पक्ष जांच से ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed