{"_id":"68d1b21cb341b9c65100ea0b","slug":"delivered-narada-by-breaking-his-attachment-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147585-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नारद जी के मोह को भंग कर किया उद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नारद जी के मोह को भंग कर किया उद्धार
विज्ञापन
जगत में चल रही रामलीला। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
कादरचौक। राधा कृष्णांजलि संस्थान वृंदावन के कलाकारों ने रामलीला का मंचन शुरू हुआ। दूसरे दिन रामलीला मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से भगवान विष्णु की आरती कर मंचन का शुभारंभ किया। इसके बाद नारद की मोह की लीला का मंचन हुआ। नारद का किरदार उत्तम शर्मा ने अपनी मधुर वाणी और स्वर-संगीत के साथ निभाया। जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मंचन में शिव तलहटी, कामदेव-इंद्र संवाद, कामदेव का नारद की तपस्या भंग न कर पाना, विश्व मोहिनी विवाह व नारद द्वारा विष्णु को श्राप देने की मानवीय लीला को दर्शाया गया। भगवान विष्णु का किरदार ब्रजेश पाठक ने निभाया, जबकि ब्रह्मा जी की भूमिका भोला ने निभाई। मंचन ने संत की मर्यादा और धार्मिक शिक्षाओं का संदेश प्रस्तुत किया। मेला में खेल-तमाशे, मीना बाजार और मिठाई की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। संवाद
-- -
इस्लामनगर में रामलीला का शुभारंभ
इस्लामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार में रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला मंचन शुरू हुआ। जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला समाज में सौहार्द और सामंजस्य बनाए रखने का कार्य करती है। यह पीढ़ियों को इतिहास और नैतिकता की जानकारी देती है और बच्चों व युवाओं को अच्छे-बुरे का ज्ञान सिखाती है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अतुल वैश्य ने किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता, मेला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
नगर दर्शन और अहिल्या उद्धार की लीला मंचित
अलापुर। जगत में चल रही रामलीला महोत्सव में नगर दर्शन और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया गया। जिसे दर्शकों ने अत्यधिक सराहा। मंचन में गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण ने तड़का वध किया और यज्ञ संपन्न हुआ। इसके बाद गौतम ऋषि के श्राप से शिला बन गई अहिल्या का उद्धार हुआ। राम का पैर शिला पर पड़ते ही वह नारी रूप में प्रकट हुई। इसके बाद राम-लक्ष्मण जनकपुर पहुंचे, जहां राजा जनक ने उनका स्वागत किया। जनक की वाटिका में फूल तोड़ते समय उनकी मुलाकात सीता से हुई। सीता ने राम जैसा वर मांगने के लिए पूजा-अर्चना की। इसी क्रम में श्रीराम और सीता का विवाह हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर केशव कुमार शर्मा, सुनील गुप्ता, अनिल भारद्वाज, महेंद्र प्रजापति, देवेंद्र यादव, उमेश सक्सेना, रामकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

जगत में चल रही रामलीला। संवाद- फोटो : अमर उजाला