{"_id":"5906263e4f1c1b915e441750","slug":"delete-the-name-of-terrorism-and-make-beautiful-hindustan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आतंकवाद का नाम मिटाकर सुंदर हिंदुस्तान करो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आतंकवाद का नाम मिटाकर सुंदर हिंदुस्तान करो’
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परशुराम वाहिनी और साहित्य दर्पण की ओर से हुई काव्य गोष्ठी
परशुराम वाहिनी एवं साहित्य दर्पण संस्था के संयुक्त प्रयास से मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भगवान को समर्पित एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश गुप्ता के सुपुत्र विश्वजीत गुप्ता ने किया। तत्पश्चात गौरव पाठक ने मां सरस्वती की वंदना गान किया।
अमन मयंक शर्मा ने कहा- लोकतंत्र की रक्षा को फिर परशुराम बनना होगा, मानव के अधिकारों का संरक्षण अब करना होगा।
कामेश पाठक ने कहा- भारत माता चीख रही ज्यों परशुराम बनो, आतंकवाद का नाम मिटाकर सुंदर हिंदुस्तान करो।
अचिन मासूम ने कहा- हे परशुराम कल्याण करो, हे परशुराम कल्याण करो, अब भारत माता का आप ही उत्थान करो।
विज्ञापन
आदर्श समय ने कहा- परशुराम बाबा ने ब्रह्मांड का उत्थान किया, त्रेता के हर मानव का उन्होंने कल्याण किया।
कवि संजय सक्सेना ने कहा- संग्राम जिंदगी है लड़ना उसे पड़ेगा, जो लड़ नहीं सकेगा आगे नहीं पड़ेगा।
नरेश परोलवी, आदर्श समय, प्रदीप, विष्णु गोपाल अनुरागी ने भी भगवान परशुराम को समर्पित काव्य पाठ किया। इस अवसर पर रोहित कुमार, दीपक भरद्वाज, दिनेश चंद्र शर्मा, विनोद सक्सेना, प्रेमपाल शर्मा, रोहित वैश्य, तीर्थेंद्र पटेल, मनोज अंजाना, वीरेंद्र पाठक, अनुज शालू, सीपी शर्मा, अजीत आदि मौजूद रहे।