फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Delay in train operation His colleague asked the reason

ट्रेन संचालन में देरी की वजह रेलमंत्री से पूछी

Tue, 16 Jun 2015 07:26 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 16 Jun 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन

बरेली-कासगंज के बीच नई ब्राडगेज लाइन पर सीआरएस के बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होने पर भाजपा नगर कमेटी ने मंगलवार को जनता की आवाज उठाई। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के जरिए ज्ञापन भेजकर कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री से ट्रेनों के संचालन में देरी का कारण पूछा है।

विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार के निवास पर बैठक में पार्टी नेता शारदेंदु पाठक और अजीत वैश्य के सामने कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरेली-कासगंज के बीच नई ब्राडगेज लाइन का सीआरएस हो गया, लेकिन ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होने से इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि लाइन पर कहीं कोई खामी है तो उसे उजागर कराके ठीक कराया जाए। उन्होंने जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के जरिए रेलमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में ट्रेनों के संचालन में देरी की वजह भी पूछी गई है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने महा सदस्यता अभियान और बैंकों में अटल पेंशन और बीमा योजनाओं को लेकर कर्मचारियों की मनमानी का मामला भी उठाया। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसी योजनाओं की निगरानी की भी व्यवस्था की जाए। ग्राहकों को बैंक प्रबंधकों की मनमानी का शिकार भी नहीं होना पड़ेगा। बैठक में कमलेश वार्ष्णेय, राजीव गोयल, रमेशचंद्र गुप्ता, जयपाल सिंह, योगेश प्रताप सिंह, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, हरस्वरूप वार्ष्णेय, चंद्रपाल कश्यप और डॉ. बृजेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed