{"_id":"690ce83c227557c2c8010466","slug":"deepali-tops-in-shabri-category-of-rangoli-kanishka-tops-in-squirrel-category-badaun-news-c-4-1-bly1014-759702-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रंगोली के शबरी वर्ग में दीपाली, गिलहरी वर्ग में कनिष्का अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रंगोली के शबरी वर्ग में दीपाली, गिलहरी वर्ग में कनिष्का अव्वल
विज्ञापन
बिसौली में आयोजित संस्कार भारतध्की प्रतियोगिताओं का निर्णायक मंडल। संवाद
- फोटो : katra news
बदायूं। बिसौली के श्री जनता रामलीला रंगमंच पर संस्कार भारती ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में अपना चतुर्थ उत्सव रंगोली प्रतियोगिता के रूप में मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, मुख्य अतिथि सुभाष अग्रवाल व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में शबरी वर्ग में दीपाली वार्ष्णेय प्रथम, वैष्णवी द्वितीय व नव्या पाठक तृतीय रहीं। गिलहरी वर्ग में कनिष्का, वर्षा और जानवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में अखिलेश मिश्रा, गोपाल कृष्ण वार्ष्णेय, अरुण गुप्ता, किशन मंत्री व अनुज पाराशरी शामिल रहे। संस्था अध्यक्ष डॉ. रूपेन्द्र आर्य ने विजेताओं को सम्मानित कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम संचालन कवि हर गोविन्द पाठक दीन ने किया। संवाद