{"_id":"65302ac7dcd4901b3f0d1344","slug":"deceased-was-working-in-mnrega-minor-was-taking-wages-badaun-news-c-123-1-sbly1004-6312-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मृतक कर रहा मनरेगा में काम, नाबालिग ले रहा मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मृतक कर रहा मनरेगा में काम, नाबालिग ले रहा मजदूरी
Thu, 19 Oct 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मृतक मनरेगा में काम कर रहा है और नाबालिग उनकी मजदूरी ले रहा है। हालांकि इसकी शिकायत पर ब्लॉक अधिकारियों ने मामले की जांच कराई थी, लेकिन अब डीडीओ स्वयं इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को गांव पहुंचकर कई लोगों के बयान भी दर्ज किए।
यह मामला ग्राम पंचायत बेहटा डंबर नगर का है। यहां के तायमीन का कहना है कि उनके गांव के एजाज खान की मृत्यु वर्ष 2017 में हो चुकी है लेकिन मनरेगा कार्यों में एजाज आज भी जीवित हैं। उन्हें जीवित दिखाते हुए मनरेगा में काम करते हुए प्रदर्शित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उनके नाम से मजदूरी भी निकल रही है। यह मजदूरी किसी और के खाते में नहीं बल्कि एक नाबालिग के खाते में जा रही है। हर माह उसके खाते से मजदूरी भी निकाल ली जाती है।
तायमीन का यह भी आरोप है कि प्रधान के पोते का सर्व यूपी प्रथमा बैंक ककराला में खाता है। उसमें भी लगातार तीन साल से मजदूरी ट्रांसफर की जा रही है। ग्राम प्रधान की पुत्रवधू कोटेदार है। राशन की दुकान भी उसके नाम है, फिर भी उसके नाम जॉबकार्ड बना हुआ है। उसके भी खाते में मनरेगा मजदूरी जा रही है।
विज्ञापन
तायमीन की शिकायत पर ब्लॉक स्तर से जांच शुरू करा दी गई है। इसकी शिकायत पर ब्लॉक स्तर से जांच कराई गई थी लेकिन उसका नतीजा कुछ नहीं निकला। अब डीएम के आदेश पर डीडीओ श्वेतांक पांडेय इसकी जांच कर रहे हैं। उन्हाेंने गांव के कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसकी जांच पूरी होने के बाद ही मामले में कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -
- बेहटा डंबर नगर का मामला बड़ा है। इसकी जांच में समय लग सकता है। बुधवार को हमने दोनों पक्षों के लोगों से जानकारी ली। कुछ राजनीतिक मामला भी निकलकर सामने आ रहा है। सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी। - श्वेतांक पांडेय, डीडीओ