{"_id":"869b0eb6c756969ea9b134d0ced75037","slug":"decaying-road-renovations-the-raised-voice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़क के जीर्णोद्धार को बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़क के जीर्णोद्धार को बुलंद की आवाज
Ujani
Updated Tue, 28 Apr 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई साल से खस्ताहाल बिल्सी रोड बाजार की सड़क के जीर्णोद्धार को आवाज बुलंद होने लगी है। मंगलवार को इलाके के कई दुकानदार पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल से मिले। उन्हें सांसद धर्मेंद्र यादव के वादे की याद दिलाते हुए ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
मैथा व्यापारी संजीव साहू और कैलाशचंद्र माहेश्वरी के नेतृत्व में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल से भेंट की। इलाके के लोगों ने बताया कि बिल्सी रोड बाजार की सड़क पिछले कई साल से खस्ताहाल है। गहरे गड्ढे हो जाने से बाजार में होकर निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्री अग्रवाल को यह भी बताया गया कि पिछली बार सांसद धर्मेंद्र यादव जब पुरानी अनाज मंडी में सभा करने पहुंचे थे तब उन्होंने सड़क का जीर्णोद्धार कराने का भरोसा दिलाया था। दुकानदारों ने बताया कि घंटाघर चौराहे से लेकर वरी वाले बाईपास तक पीडब्ल्यूडी के अफसर पैदल चलकर गुजरें तो उन्हें भी लोगों की दिक्कत का अहसास हो जाएगा। श्री अग्रवाल को दुकानदारों की ओर से ज्ञापन भी सौंपा गया। दुकानदारों को उन्होंने जल्द ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों से बात कर निर्माण कार्य को धनराशि अवमुक्त कराने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पंकज माहेश्वरी, राजकुमार सिंह, विनोद कुमार, जमीर अहमद, रोहताश कुमार, श्याम शर्मा, कौशल शर्मा, अरविंद वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन