{"_id":"57c6c9744f1c1b376e2cafcf","slug":"death-valley-has-become-a-prison-way-behind-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत की खाई बन रही जेल मार्ग के पीछे वाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत की खाई बन रही जेल मार्ग के पीछे वाली सड़क
ब्यूरो /बदायूं
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-मथुरा हाईवे से डीएम रोड को जाने वाली शार्टकट रोड मौत की खाई बनती जा रही है। जेल के पीछे बनी यह सड़क कट जाने से वहां पर नाला और सड़क मिल गए हैं, जिससे उधर से गुजरने वाले वाहनों का करीब सात फीट गहरे नाले में गिरने की आशंका बनी हुई है। इस रोड पर नगर पालिका परिषद ध्यान नहीं दे रही है।
जिला जेल के पीछे वाली दीवार से सटे हुए सड़क का निर्माण नगर पालिका परिषद पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि से कराया गया था। यह सड़क नेकपुर क्रॉसिंग के पास निकलती है। लॉवेला चौक और पुलिस लाइंस चौराहा पर जाम लगने के दौरान इस सड़क पर वाहनों की खासी संख्या रहती है, लेकिन बारिश के दौरान सड़क से सटे करीब सात फीट गहरे नाले की दीवार दो तीन जगह से टूट गई। इससे सड़क का आधा हिस्सा टूटकर नाले में मिल गया। इससे उधर से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक टूटी सड़क पर लड़खड़ाकर नाले में गिर सकते हैं। इस पर नगर पालिका परिषद की ओर से बेरीकेडिंग भी करवाई थी, लेकिन वह भी सुरक्षा के लिहाज से नाकाफी थी। जल्द ही इस नाले और सड़क का निर्माण न कराया गया तो वहां पर सड़क हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इससे न सिर्फ आमजन बल्कि जिले की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिस कर्मचारी और उनके घरवाले भी इसकी चपेट में आ सकते हैं, क्योंकि नाले की एक ओर की दीवार पुलिस लाइंस से सटी हुई है, जिससे उन लोगों को आवागमन भी बहुत रहता है।
-------
नगर पालिका की ओर से नाले की दीवार टूटने पर बेरीकेडिंग कराई गई थी। यदि सड़क और नाले की दीवार टूटने से लोगों को परेशानी है तो उसका निर्माण कार्य नगर पालिका बोर्ड की अनुमति से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
-ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद