फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death of a young man by sticking to the high tension line, jammed on the highway

हाईटेंशन लाइन से चिपककर युवक की मौत, हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 04 Oct 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man by sticking to the high tension line, jammed on the highway
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह इलेक्ट्रीशियन 32 वर्षीय किशोरी की हाईटेंशन लाइन से चिपककर मौत हो गई। परिवारवालों का आरोप है कि उन्हें दो लाइनमैन बुलाकर ले गए और बागवाला से मालपुर रोड किनारे पोल पर चढ़ा दिया, इससे किशोरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इसके बाद गुस्साए परिवारवालों ने मेरठ-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में वैरपुर मानपुर निवासी किशोरी (32) इलेक्ट्रीशियन थे। वह लोगों के घरों में बिजली फिटिंग आदि करते थे। भाई रक्षपाल के मुताबिक क्षेत्रीय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन बिजेंद्र और तेजभान रविवार सुबह किशोरी को बुलाकर ले गए थे। बताते हैं कि बागवाला से मालपुर गांव को जाने वाले रोड पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। आरोप है कि दोनों लाइनमैन ने किशोरी को लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा दिया। इससे पहले लाइनमैन द्वारा शटडाउन लेने की बात भी सामने आई है लेकिन तार ठीक करने के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया। इससे किशोरी गंभीर रूप से झुलसकर पोल से गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। तब तक दोनों आरोपी लाइनमैन मौके से भाग गए। किशोरी की मौत से गुस्साए परिवारवालों ने बदायूं-मेरठ हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने भाई रक्षपाल की तहरीर पर बिजेंद्र और तेजभान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरऊ विद्युत उपकेंद्र में करंट से हुई थी युवक की मौत
आठ सितंबर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कुरऊ विद्युत उपकेंद्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बिल्सी के गांव रायपुर निवासी अमरपाल की मौत हो गई थी। इस मामले में भी लाइनमैन रोहित और धीरज पर आरोप था कि उन्होंने अमरपाल को बुलाया था और लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ाया था। इस मामले में जेई अंकुर प्रताप सिंह, लाइनमैन रोहित और धीरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।
सुबह जरीफनगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि युवक प्राइवेट तौर पर बिजली का काम करता था। लाइनमैन भी उसकी मदद ले लेते थे। परिवारवालों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

- अनिरुद्ध सिंह, सीओ सहसवान
करंट लगने से इस तरह किसी की जान चली जाना दुखद है। पावर कॉरपोरेशन ने जिस व्यक्ति को लाइन ठीक करने के लिए अधिकृत किया था उसके साथ उस व्यक्ति की भी गलती है तो अनाधिकृत रूप से लाइन ठीक करने पोल पर चढ़ा था। किसी को भी अनाधिकृत रूप से पोल पर नहीं चढ़ना चाहिए। मृतक के परिवार संबंधितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए। विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी।
- आर्यन यादव, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड चतुर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed