फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death of 2 corona suspects in Badaun

बदायूं : दो कोरोना संदिग्धों की मौत, मचा हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
death of 2 corona suspects in Badaun
बदायूं। जिले में शुक्रवार को दो कोरोना संदिग्धों की मौत होने से हड़कंप मच गया। दोनों ही संदिग्ध दिल्ली से आए थे और काफी समय से बीमार थे। इनमें एक तो जिला अस्पताल में ही भर्ती था। दो दिन पहले उसका सैंपल लिया गया था लेकिन अभी उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। परिवार वाले उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए हैं। जबकि दूसरे संदिग्ध का शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
उसावां में म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गूरा बरैला निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में एक कंपनी में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड था। बीते नौ जून को वह दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ घर लौटा था। उसकी हालत ज्यादा खराब थी। जिस पर परिवार वाले उसे दूसरे दिन उसावां स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की और दवा देकर घर भेज दिया। गुरुवार रात करीब दो बजे उसकी अपने घर पर मौत हो गई। इधर, गांव में जैसे ही उसके मरने की खबर फैली कि हड़कंप मच गया। मोहल्ले के अधिकतर लोग उसे देखने तक को नहीं गए। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लोगों ने अपनी छत पर खड़े होकर देखा था। उसके परिवार वाले तक दूरी बनाए रहे। जिससे गांव में और डर पैदा हो गया। परिवार वालों ने शुक्रवार सुबह उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति 10 जून को स्वास्थ्य केंद्र आया था। तब उसकी हालत सही थी। उसे बुखार भी नहीं था, जिससे उसे घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं निवासी एक युवक की शुक्रवार को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिन पहले दिल्ली से आया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। वह अपनी बहन के घर हरेंडी गांव चला गया। उसकी बहन ने युवक को आठ जून की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके दूसरे दिन उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। उसकी रिपोर्ट आती, इससे पहले युवक की शुक्रवार दोपहर कोरोना वार्ड में मौत हो गई। चिकित्सकों ने युवक के शव को परिवार वालों को सौंप दिया है। कहा है कि वह सावधानी पूर्वक उसका अंतिम संस्कार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed