{"_id":"5d3081038ebc3e6cdc3ab8f0","slug":"death-in-the-pond-badaun-news-bly369068865","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर पोस्टमार्टम दफन किया गया तालाब में डूबे किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर पोस्टमार्टम दफन किया गया तालाब में डूबे किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। बुधवार देर शाम तालाब में डूबकर मरे किशोर के शव का परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। उन्होंने गुरुवार को उसका शव दफन कर दिया।
हादसा थाना क्षेत्र के ग्राम असरासी में हुआ था। बुधवार देर शाम आरिफ (14) पुत्र वहीद उर्फ छोटे, नन्ही (8) पुत्री विकार और आमीन (11) पुत्र शमशाद गांव के बाहर तालाब किनारे खेत में धान रोपाई कर रहे थे। वहीं दूसरे खेत में उनके मवेशी चर रहे थे। उसी समय मवेशी चरते-चरते तालाब में घुस गए। उन्हें निकालने के लिए तीनों बच्चे तालाब में घुस गए, जिसमें आरिफ की तालाब में डूबकर मौत हो गई, जबकि नन्हीं और आमीन को लोगों ने सकुशल बाहर निकाल लिया था। परिवार वाले उसी समय आरिफ के शव को घर ले गए थे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं दी। गुरुवार को परिवार वालों ने आरिफ के शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया।