{"_id":"5f05a85a8ebc3e636108a8d9","slug":"death-in-accident177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी से गिरकर किसान की मौत, बाइक टकराने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी से गिरकर किसान की मौत, बाइक टकराने से हुआ हादसा
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार रात उसहैत थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बैलगाड़ी चालक की मौत हो गई। वह अपनी बैलगाड़ी लेकर गेहूं पिसाकर घर लौट रहा था। उसी समय गढ़िया हरदोपट्टी गांव के पास एक बाइक आकर टकरा गई। इस हादसे में तीनों लोग घायल हुए थे। उन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम फीरोजपुर निवासी ओमकार (45) पुत्र हीरालाल मंगलवार रात करीब आठ बजे बैलगाड़ी पर गेहूं पिसवाकर पड़ोसी गांव गढ़िया हरदोपट्टी से अपने घर लौट रहे थे। उस समय उनकी बैलगाड़ी पर गांव के रामलड़ैते, कैलाश और हरीराम आदि भी बैठे हुए थे। बताते हैं कि ओमकार बैलगाड़ी पर सड़क की साइड में बैठकर बैलों को हांक रहे थे। उनकी बैलगाड़ी गढ़िया हरदोपट्टी से निकलकर कुछ पहुंची थी कि उसी समय पीछे से आई एक बाइक उनकी बैलगाड़ी से टकरा गई। बाइक की टक्कर लगने से जोर का झटका लगा। उसमें ओमकार सड़क पर नीचे आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार वालों के मुताबिक बाइक ने उसी तरफ टक्कर मारी थी, जिस ओर ओमकार बैठे थे। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां रात करीब दो बजे ओमकार की मौत हो गई। परिवार वालों ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन