{"_id":"5d78ed0d8ebc3e93a8445a52","slug":"death-from-current-badaun-news-bly37572691","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से हाईस्कूल की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से हाईस्कूल की छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगत में मंगलवार रात हाईस्कूल की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। छात्रा पढ़ाई करने के लिए बोर्ड में बल्ब का प्लग लगा रही थी, तभी किसी तरह करंट की चपेट में आ गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
सोलह वर्षीय दीक्षा पुत्री रीनू अलापुर क्षेत्र के कस्बा जगत निवासी थी। वह जगत में स्थित भूदेवी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिवार वालों के मुताबिक छात्रा मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए छात्रा अपने कमरे में चली गई। वहीं बल्ब जलाने के लिए बोर्ड में उसका प्लग लगा रही थी, तभी किसी तरह तार में करंट आ गया, जिससे छात्रा करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख सुनकर परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने डंडे के सहारे उसके हाथ में लिपटा तार छुड़ाया। उसके बाद परिवार वाले छात्रा को अस्पताल लेकर भाग खड़े हुए, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उन्होंने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।