{"_id":"68dd91baa2d2902df2072b31","slug":"death-dragged-them-from-moradabad-both-friends-lost-their-lives-in-a-road-accident-badaun-news-c-123-1-sbly1018-148198-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुरादाबाद से मौत खींच लाई... दोनों दोस्तों की सड़क हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुरादाबाद से मौत खींच लाई... दोनों दोस्तों की सड़क हादसे में गई जान
विज्ञापन
वंश वर्मा का फाइल फोटो।
बदायूं। बहन के घर जगराते में शामिल होने की जिद में दो दोस्तों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात कस्बा मुड़िया धुरेकी के पास गोवंश के झुंड से बाइक टकराने के बाद हादसा हो गया। बुधवार को दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। देर शाम परिजन शव लेकर घर चले गए। वंश के शव को मुरादाबाद तो विवेक के शव को मितरोली गांव लाया गया। शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मितरोली के रहने वाले धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मुरादाबाद के सूर्यनगर लाइन पार में किराये के मकान में रहता है। रेलवे स्टेशन के सामने गंगा गेस्ट हाउस में नौकरी करते हैं। एक बेटा विवेक साथ रहता था। बेटी की शादी कर दी है। विवेक मंगलवार को मुरादाबाद से अपनी बहन के घर होने वाले जगराते में शामिल होने की जिद करके अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त वंश को साथ लेकर बाइक से चला था।
बेटा दोस्त के साथ पहले पुश्तैनी घर मितरोली पहुंचा। वहां से वंश वर्मा के साथ अपनी बहन राधा के घर जाने को बाइक से निकले थे। बदायूं चंदौसी मार्ग पर मुड़िया धुरेकी कस्बे के पास दोनों बाइक सवार दोस्त गोवंश के झुंड से टकरा गए। इसमें 16 वर्षीय वंश वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। विवेक को पुलिस की मदद से सीएचसी बिसौली उपचार के लिए लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान विवेक की भी मौत हो गई। बुधवार को दोनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, बहन के घर होने वाला जगराता मातम में तब्दील हो गया।