फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death

मारपीट में घायल सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौत

Fri, 30 Apr 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
death
बदायूं। उसहैत कस्बे में मारपीट में घायल सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। उनके साथ दो दिन पहले एक दुकानदार ने मारपीट कर दी थी, जिससे उनके गंभीर चोटें आईं थीं। परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए थे। बरेली में उनका पोस्टमार्टम कराया गया है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उसहैत कस्बा निवासी 60 वर्षीय मस्सन शाह सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष थे। उसहैत कस्बे में बफ्फ बोर्ड की कई दुकानें हैं। उनका चार्ज मस्सन शाह पर ही रहता था। बताते हैं कि 27 अप्रैल को वह दुकानों के सामने पहुंचे थे। उन्होंने एक दुकानदार मोहम्मद उमर से कहा था कि वह दुकान का सामान बाहर न रखें।
विज्ञापन

आरोप है कि उमर और उसके सहयोगियों ने मस्सन शाह के साथ मारपीट कर दी। उनके सिर में लाठी-डंडे से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वह मस्सन शाह को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उनकी बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मस्सन शाह बहुत ही नेक दिन इंसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed