{"_id":"6087189b8ebc3e8d2b2dd9bb","slug":"death-badaun-news-bly4450688106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगा नदी में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
उपदेश का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
उझानी (बदायूं)। सोमवार दोपहर कछला गंगा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने गांव के तमाम लोगों के साथ कलश विसर्जन करने गंगा घाट पहुंचा था। स्नान के दौरान युवक गंगा नदी में गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों की मदद से युवक का शव नदी से निकाला जा सका।
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसियानी में पिछले सात दिन से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। सोमवार को कथा का समापन हुआ था। इस पर कलश विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बसियानी गांव के तमाम लोग कछला गंगा घाट पहुंचे। बताते हैं कि ग्रामीणों ने कछला गंगा में स्नान किया। इसी दौरान बसियानी निवासी उपदेश (24) पुत्र जमुना प्रसाद भी गंगा स्नान कर रहा था। वह स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब इसके बारे में उसके गांव के लोगों को पता चला तो शोर मच गया। तुरंत गोताखोरों को लगाकर युवक की तलाश शुरू करा दी। इसकी सूचना पर कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार भी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद शाम के समय युवक के शव को गंगा से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के चचेरे भाई सुरजीत ने बताया कि उपदेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
कछला गंगाघाट पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : BADAUN
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।