फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death

बाजरा निकालते समय थ्रेसर से कटकर युवक की मौत

Sun, 18 Oct 2020 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
death
नौली हरनाथपुर में घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर में शनिवार शाम बाजरा निकालने समय एक युवक की थ्रेसर से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

गांव नौली हरनाथपुर निवासी अवधेश (28) पुत्र रामफल अपना ट्रैक्टर चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। परिवार वालों के मुताबिक अवधेश शनिवार शाम गांव के ही किशनपाल का बाजरा निकालने गए थे। अवधेश ने खेत में ले जाकर ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन लगा दी। किशनपाल का पूरा बाजरा निकल गया। आखिर में फसल के कुछ अवशेष रह गए थे। अवधेश ने अवशेष एकत्र किए और मशीन में डालने का प्रयास किया कि तभी अवधेश मशीन के अंदर फंसते चले गए। ये देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर और मशीन को बंद किया, लेकिन तब तक अवधेश के शरीर क्षतविक्षत हो चुका था। खेत मालिक ने उनकी मौत की सूचना परिवार वालों को दी। इससे परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। गांव के दर्जनों लोग भी खेत पर आ गए। देर शाम वजीरगंज पुलिस भी पहुंच गई। बताते हैं कि युवक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी छह साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

थ्रेसर की चपेट में आई घायल महिला की मौत
कुंवरगांव (बदायूं)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर निवासी सावित्री (49) पत्नी शिवसहाय दो दिन पहले थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर घायल हो गई थीं। उसके परिवार वाले गांव के ट्रैक्टर से अपने खेत पर बाजरा निकाल रहे थे। उसी समय महिला की धोती थ्रेसर में फंस गई थी। इससे सावित्री का गला घुट गया। परिवार वालों ने मशीन बंद करके महिला को निकाला। फिर उसे कस्बे के एक अस्पताल ले गए। शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। उसके परिवार वालों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उन्होंने देर शाम उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के दो बेटे अरविंद और रामकिशोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed