{"_id":"5f3c1ad98ebc3e3d0a3b12b3","slug":"death-badaun-news-bly416667116","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, दबकर युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, दबकर युवक की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंदारा में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिर गया। इसमें दबकर एक युवक की मौत हो गई। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम पिंदारा निवासी महेश यादव (42) पुत्र रघुवीर उर्फ पोटन अपने मकान का निर्माण करा रहा था। परिजनों के मुताबिक महेश तीन भाइयों में मझला था। उसकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। वह जैसे-तैसे पैसे का इंतजाम करके मकान बनवा रहा था। अभी दीवार ही बनी थीं। सड़क किनारे की दीवार पर उन्होंने छज्जा भी डलवाया था। मंगलवार सुबह महेश यादव अपने छोटे भाई नरेंद्र (40) के साथ उस छज्जे के नीचे से गार्डर फंटी निकाल रहा था। बताते हैं कि उसमें वजन ज्यादा था। उन्हें खोलने के दौरान गार्डर फंटी के साथ पूरा छज्जा भी दोनों भाइयों के ऊपर गिर गया।
इस हादसे में नरेंद्र को कम चोट आई लेकिन महेश पर पूरा छज्जा गिर गया जिससे उसका सिर फट गया। हादसे को देखकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के दर्जनों लोग जमा हो गए। उन्होंने दोनों भाइयों को छज्जे के मलबे के नीचे से निकाला। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी महेश की मौत हो गई। परिवार वालों ने नरेंद्र को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया। हादसे की सूचना पर एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर और इंस्पेक्टर पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल नरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।