फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deadly attack on Panchayat worker couple

Budaun News: पंचायतकर्मी दंपती पर जानलेवा हमला

Sat, 18 Oct 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Panchayat worker couple
बदायूं। पंचायतकर्मी श्रीकृष्ण सिंह और उनकी पत्नी पूनम पटेल पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी पूनम पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह उनके पति श्रीकृष्ण सिंह ड्यूटी पर दातागंज गए थे। वह अपने बेटे प्रतीक के साथ घर पर थीं, तभी पड़ोसियों ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पूनम ने फोन पर अपने पति को इसकी जानकारी दी। श्रीकृष्ण सिंह के घर लौटने और गाली देने से मना करने पर पड़ोस के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं पूनम पटेल और उनके बेटे प्रतीक को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पूनम के सिर में ईंट मारी गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पूनम पटेल ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed