फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of married woman found hanging in Ughaiti, accused of dowry murder

Budaun News: उघैती में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 15 Mar 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in Ughaiti, accused of dowry murder
उघैती (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव करियामई निवासी सुशील कुमार की 26 वर्षीय पत्नी कुसुम का शव घर के अंदर कमरे में लटका मिला। सुशील और उसके परिजनों ने आनन-फानन शव फंदे से उतारा। घर में शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे सुशील ने घटना की सूचना अपने ससुर अनेक सिंह निवासी गांव दानपुर (बिसौली) को देते हुए बताया कि कुसुम की तबीयत ज्यादा खराब है। सूचना मिलने के बाद अनेक सिंह अपने परिजनों के साथ रात करीब नौ बजे मौके पर पहुंचे तो कुसुम की लाश चारपाई पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखते ही अनेक सिंह ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर रात 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। अनेक सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। ससुराल वाले बाइक और डेढ़ लाख नकदी की मांग रहे थे। वहीं ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि पति से अनबन के बाद कुसुम दो दिन से उदास थी। मंगलवार को परिवार के सभी लोग खेतों पर काम करने गए थे। घर आकर शाम को देखा तो कुसुम की लाश फंदे से लटकी हुई थी।

इस संबंध में एसएचओ राजीव तोमर का कहना है कि मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed