फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of a youth found on the side of the track in Kachla

Budaun News: कछला में ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

Fri, 21 Nov 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the side of the track in Kachla
उझानी। कछला हॉल्ट और पिपरौल क्रॉसिंग के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे पुलिस को युवक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त नहीं होने के कारण शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

करीब 35 वर्षीय युवक का शव बुधवार रात इलाके के लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा तो उन्हीं में से किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। कछला चौकी से मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना के बाद शव कब्जे में लेने से पहले कछला और आसपास के पांच- छह लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की। लोगों ने शव पहचानने से इन्कार कर दिया। युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है या फिर किसी ने हत्या कर शव ट्रैक के पास फेंक दिया, इसे लेकर पसोपेश बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के हाथ और शरीर के अन्य हिस्से में चोट है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि ट्रेन से गिरने से ही युवक की मौत हुई है। पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की पेंट की जेब में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जो शिनाख्त की दिशा में मददगार बनता। पुलिस ने शिनाख्त की कार्रवाई पूरी कराने के लिए शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है। मृतक के चेहरे के फोटो पुलिस ने आसपास के थानों को भेजे हैं। ताकि आसपास के थाना क्षेत्रों से लापता युवकों के बारे में जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed