फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of a youth found in Sarsota Kund, suspicion of murder

Budaun News: सरसोता कुंड में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Thu, 28 May 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 28 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in Sarsota Kund, suspicion of murder
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सरसोता कुंड में युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़ व जांच करती पुलिस।
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सरसोता कुंड में एक युवक का शव मिला है। बुधवार सुबह बच्चों ने कुंड में शव देखा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान उघैती थाना क्षेत्र के कोठा गांव निवासी जितेंद्र (23) के रूप में हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने जितेंद्र की पहचान की। सूचना मिलने पर परिजन भी सहसवान पहुंचे। उन्होंने बताया कि जितेंद्र मंगलवार शाम अपने घर से जरीफनगर थाना क्षेत्र के जल्लूपुर स्थित ससुराल जाने की बात कहकर निकले थे। जितेंद्र अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बहनें और दो भाई हैं। वह विवाहित था और उसका एक दो वर्षीय पुत्र भी है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
बच्चों ने दी घटना की जानकारी
बुधवार सुबह करीब सात बजे सरसोता स्थल के पुजारी श्याम गिरी वहां पहुंचे। वहां मौजूद बच्चों ने उन्हें कुंड में शव पड़े होने की जानकारी दी। युवक के कपड़े कुंड के किनारे पर रखे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिजनों ने जितेंद्र की मौत को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि किसी पर न तो कोई आरोप लगाया गया है और न ही अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed