{"_id":"62878aeeccb7947157366d97","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-from-a-well-in-mujaria-badaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की वो आखिरी कॉल: फोन कर प्रेमी को बुलाया मिलने, 10 दिनों के बाद हुई परिजनों की तलाश खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की वो आखिरी कॉल: फोन कर प्रेमी को बुलाया मिलने, 10 दिनों के बाद हुई परिजनों की तलाश खत्म
Fri, 20 May 2022 06:05 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 20 May 2022 06:05 PM IST
सार
पिछले दस दिनों से लापता बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट निवासी दिनेश का शव मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नरसेना के जंगल में एक कुएं से बरामद हुआ। युवक का एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मामले को लेकर लकड़ी के घर वालों में से कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बदायूं की बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट से पिछले दस दिनों से लापता युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का एक गांव की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के घर वालों में से कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बदायूं में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट निवासी दिनेश 10 मई से लापता था। परिवार वाले जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे थे। घर वालों ने बताया कि युवक का बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 मई लड़की ने उसे कॉल करके बुलाया था, तभी से युवक लापता था।
विज्ञापन
Trending Videos
परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के घर वालों में से कई लोगों को गिरफ्तार किया। लड़की के चाचा की निशानदेही पर शुक्रवार दोपहर पुलिस ने युवक के शव को मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नरसेना के जंगल में एक कुएं से बरामद कर लिया। उसकी हत्या करके कुएं में शव को फेंका गया था। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।