{"_id":"603e89858ebc3ec4be1bd6e0","slug":"dead-body-of-a-woman-found-hanging-badaun-news-bly4391946180","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगता नगला में मंगलवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव घर में पंखे पर बने फंदे से लटका मिला। खुदकुशी के पीछे घरेलू कलह का होना बताया जा रहा है। मृतका के मायके वाले अभी नहीं पहुंचे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
भगतानगला निवासी सुनील का विवाह करीब छह साल पहले ही उझानी कोतवाली के गांव ननाखेड़ा की संजू के साथ हुआ था। इन लोगों के एक पांच साल की बेटी और एक बेटा है। उसकी उम्र एक साल है। मंगलवार रात संजू ने घर के कमरे में लगे पंखे के कुंडे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने सूचना पुलिस को दी।
इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने शव उतारने के बाद पंचनामा की कार्रवाई कराई। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। देर रात तक मायके वाले नहीं पहुंचे हैं। अभी मायके वालों की ओर से कोई आरोप भी नहीं लगाया गया है। गांव के लोगों की माने तो खुदकुशी का कारण घरेलू कलह का होना है।