फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body found near the under construction bridge of Ganga Expressway, could not be identified

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माणाधीन पुल किनारे मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Mon, 11 Aug 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body found near the under construction bridge of Ganga Expressway, could not be identified
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माणाधीन पुल किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शव अधजला था। साथ ही कफन में लिपटा था। पुलिस को आशंका है कि शव को जलप्रवाह किया गया है।
विज्ञापन

गांव बिहारीपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के पुल का निर्माण हो रहा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों में कफन में लिपटा एक युवक का शव पुल किनारे देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। सूचना पर एसओ देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव से कफन हटवाया तो वह अधजला निकला। पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवा दिया। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि शव को जलप्रवाह किया गया है। शव अधजला है। इससे पहचान होना पाना मुश्किल है। हालांकि सीमावर्ती थानों को सूचित किया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed