{"_id":"672e4d006b84aaf9ea0c34fd","slug":"dcm-full-of-animals-caught-report-on-driver-and-conductor-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129055-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी, चालक-परिचालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी, चालक-परिचालक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पशुओ से भरी डीसीएम पुलिस चौकी के पास खड़ी, साथ में खड़ी पुलिस न अन्य। स्रोत - वीडियो
सिलहरी। एक हिंदूवादी नेता के कहने पर थाना सिविल लाइन की चौकी नवादा पुलिस ने पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ ली। पशुओं को चौकी पर उतारने की जिद पर युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी को कार्रवाई की धमकी दी। पुलिस ने चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं जांच में सामने आया है कि डीसीएम चालक से युवक हिंदूवादी नेता बताकर रुपये की मांग कर रहा था। एक डीसीएम चालक से उसने दस हजार रुपये खाते में ट्रांसफर भी कराए हैं, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक तरफ से वह पशु तस्कर बात कर रहा है जिससे दस हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। दूसरी ओर से आवाज आ रही है कि दरोगा से हमारा पंगा हो गया है। दरोगा कह रहा था कि सुबह वाली बात हमको पता है। मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो इस रूट पर तुम्हारी गाड़ी नहीं चलने दूंगा। अगर मेरे खिलाफ रिपोर्ट हुई तो मैं तुम्हारे खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराऊंगा।
चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी का कहना है कि विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष बताकर पशु तस्करों से रुपये लेकर गाड़ियां पास कराने का काम किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक गाड़ी से दस हजार रुपये लिए गए हैं। हम लोग गाड़ियों की फिराक में थे कि खुद को नेता बताने वाला युवक आया, उसके पीछे एक डीसीएम आ गई। उसने कहा- यह पशु चौकी पर उतरवाओ।
विज्ञापन
पुलिस का कहना था कि पशुओं को किसी खाली जगह में उतारा जाए, जिससे हाईवे पर जाम न लगे। इसी बात पर युवक धमकी देने लगा कि शाम तक कार्रवाई कराऊंगा। पशुओं को उतरवाकर गाड़ी के चालक आसिफ पुत्र यूनुस निवासी हिसामपुर थाना नखासा जिला जिला संभल व परिचालक नसीम पुत्र अनवर निवासी पिपली रह्मापुर थाना नक्शा जिला संभल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। चौकी प्रभारी का कहना है कि वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएग।