फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DCM and small elephant collide to save buffalo, two farmers die

Budaun News: भैंस को बचाने में डीसीएम और छोटा हाथी में भिड़ंत, दो किसानों की मौत

Mon, 13 May 2024 04:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
DCM and small elephant collide to save buffalo, two farmers die
हरगोविंद का फाइल फोटो।
बदायूं/दातागंज। बदायूं-दातागंज मार्ग पर रविवार सुबह छोटा हाथी और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव के छेदालाल की भैंस खुलकर सड़क पर आ गई थी, जिसे बचाने के चक्कर में दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। डीसीएम की चपेट में आकर एक भैंस भी मर गई। पुलिस ने छोटा हाथी में सवार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी ब्रजेश (18) पुत्र महीपाल और हरगोविंद (20) पुत्र नन्हे खेतीबाड़ी करते थे। दोनों किसान गंगा की कटरी में सब्जी की फसल कर रहे थे। वह रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब पांच बजे छोटा हाथी में सब्जी लादकर बदायूं मंडी आ रहे थे। छोटा हाथी दातागंज कस्बे के मोहल्ला बड़ा परा निवासी जयप्रकाश चले रहे थे। छोटा हाथी में बेलाडांडी निवासी अर्पित और गंगाधार भी अपनी सब्जी लादकर ला रहे थे।
विज्ञापन

उनके मुताबिक, मूसाझाग थाना क्षेत्र गांव किसरुआ के नजदीक अचानक किसरुआ निवासी छेदालाल की भैंस खुलकर सड़क पर आ गई। चालक जयप्रकाश उससे बचने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान बदायूं की ओर से आई डीसीएम की चपेट में भैंस आ गई और उसके नीचे जाकर फंस गई। डीसीएम असंतुलित होकर छोटे हाथी से भिड़ गई। छोटा हाथी सड़क पर पलट गया। दोनों वाहनों की टक्कर से हुई आवाज सुनकर गांव के कई लोग घरों से उठकर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि किसान ब्रजेश और हरगोविंद चालक के बराबर में आगे बैठे थे। छोटा हाथी क्षतिग्रस्त होने से आगे बैठे तीनों लोग फंस गए। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकाला। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में अर्पित और गंगाधर को चोटें आईं। पुलिस ने सभी लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने ब्रजेश और हरगोविंद को मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद उनके पोस्टमार्टम कराए गए।
हादसे के बाद डीसीएम का चालक मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों किसानों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए गए हैं। इसमें तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


बाइक की टक्कर से किसान की मौत
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में चंदोई रोड पर बाइक की टक्कर से किसान ज्ञान सिंह (50) की मौत हो गई। ज्ञान सिंह बुद्धनगर खंडुआ गांव के रहने वाले थे। दो दिन से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।

परिवारवालों के मुताबिक, वह शनिवार शाम बाइक लेकर इस्लामनगर दवा लेने आए थे। उसके बाद वह घर लौट रहे थे। रास्ते में वह पेट्रोल पंप के नजदीक रुक गए। उसी दौरान तेज गति में आई एक बाइक उनसे टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने घायल ज्ञान सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। संवाद

हरगोविंद का फाइल फोटो।

हरगोविंद का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed