फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Day-to-day operations in banks Some ATMs are also on

   बैंकों में दिनभर कामकाज  कुछ एटीएम भी रहे चालू        

Tue, 16 May 2017 11:45 PM IST
अमर अजाला ब्यूरो       बदायूं।
अमर अजाला ब्यूरो       बदायूं। Updated Tue, 16 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Day-to-day operations in banks Some ATMs are also on
लेनदेन - फोटो : अमर उजाला
नहीं दिखा रैंसमवेयर वायरस का खतरा
विज्ञापन

 रैंसमवेयर वायरस अटैक के खतरे को भांपते हुए मंगलवार को दुनियाभर की अधिकतर बैंकों में लेनदेन का काम प्राभवित रहा, एटीएम बंद रहे, पर बदायूं शहर में इस वायरस का खतरा देखने को नहीं मिला। अलबत्ता, जो एटीएम पिछले दिनों बंद थे, उनमें से कुछ एटीएम मंगलवार को खुले और उनसे कैश की निकासी भी हुई।       
आरबीआई के निर्देश के बाद रैनसमवेयर वायरस अटैक के खतरे से बैंकों में खलबली मची है, लेकिन इस वायरस का असर बदायूं स्थित पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई आदि बैंक शाखाओं में देखने को नहीं मिला। इन शाखाओं में पूरे दिन कैश निकासी और जमा करने का काम सुचारू रूप से चलता रहा। बैंक कर्मियों ने पूरे दिन ऑनलाइन काम भी किया। पीएनबी के काउंसलर डीके चड्डा ने बताया कि पीनएबी की किसी ब्रांच में इस वायरस का असर देखने को नहीं मिला। रोजाना की तरह एटीएम और बैंक में लेनदेन का काम चलता रहा। इंद्रा चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक पीयूष ने बताया कि उनके सभी सिस्टम और एटीएम में एंटीवायरस अपडेट होता रहता है। सुबह एटीएम में कैश डाला गया था।       
विज्ञापन

 
दो एटीएम खुले, दोपहर तक निकला कैश
शहर के अधिकतर एटीएम आरबीआई से कैश न मिलने के कारण पिछले कई दिनों से बंद हैं लेकिन पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में मंगलवार को सुबह से कैश निकालने वालों की भीड़ थी। दोपहर में कैश खत्म होने के बाद ये एटीएम बंद कर दिए गए थे। इन एटीएम पर रैंसमवेयर अटैक का खतरा देखने को नहीं मिला।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर भी मिल रही है चेतावनी      
सोशल मीडिया पर भी साइबर अटैक की चेतावनी लगातार मिल रही है। बताया जा रहा है कि इंटरनेट पर बहुत बड़ा रैंसमवेयर साइबर अटैक हुआ है। इसकी चपेट में कई देश आ चुके है। यह एक ऐसा वायरस है, जो पहले एटीएम, कंप्यूटर और लैपटॉप पर अटैक करके आपकी फाइल्स और फोल्डर को करप्ट कर देता है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed