फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Daulatpur Gautia's blown transformer has not been replaced for eight days

Budaun News: आठ दिन से नहीं बदला गया दौलतपुर गौटिया का फुंका ट्रांसफार्मर

Fri, 22 Aug 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Daulatpur Gautia's blown transformer has not been replaced for eight days
गौटिया गांव में परेशान ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। संवाद
रहेड़िया। आठ दिन पहले गांव दौलतपुर गौटिया का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी उसे नहीं बदला गया। इससे परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर गौटिया में बिजली निगम की लापरवाही से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले कुछ दिनों में चार बार 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है। आठ दिन पहले फिर से ट्रांसफार्मर फुंक गया। यहां का ट्रांसफार्मर ओवरलोड है। इस गांव में दिसौलीगंज उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। बिजली न आने से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड की शिकायत कई बार दिसौलीगंज उपकेंद्र में की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर विरोध जताया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करेंगे। जेई अभिषेक कुमार का कहना है कि गांव में 50 केवीए का ट्रांसफार्मर लगना है। लोड अधिक होने की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed