फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Daughters-in-law beat the children, grandmother committed suicide by hanging herself

Budaun News: बहुओं ने बच्चों को पीटा, दादी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 24 May 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Daughters-in-law beat the children, grandmother committed suicide by hanging herself
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते सिमरा देवी के परिजन। संवाद - फोटो : बिधूना में बेला रोड पर किरतपुर के पास सड़क किनारे मौरंग उतारता वाहन।
बदायूं। दो बहुओं के बच्चों में विवाद हो गया। दादी ने दोनों बच्चों में समझौता करा दिया। बाद में दोनों बहुओं ने गुस्से में अपने-अपने बच्चों को पीट दिया। इससे दादी आहत हुई और रात में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना सहसवान क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी सिमरा देवी (70) पत्नी राजेंद्र के सामने उनकी दो बहुओं के बच्चे में लड़ गए। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि दादी ने दोनों को बुलाकर समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इसके बावजूद गुस्से में आकर दोनों बहुओं ने अपने-अपने बच्चों को जमकर पीटा। कुछ देर बाद बच्चे रोते हुए दादी के पास गए। पीटे जाने की बात दादी को बताई। उन्हें इस बात का दुख था कि जब दोनों बच्चों को शांत करा दिया तो बहुओं को मारने की क्या जरूरत थी। दादी को बहुओं का बर्ताव इतना बुरा लगा कि शाम को वह गुमसुम हो गईं। फिर रात करीब दो बजे घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो मातम छा गया। दादी की मौत से बच्चे समेत परिवार वाले रोने-बिलखने लगे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed