{"_id":"69a71aaea41d6530980f469c","slug":"daughter-in-law-goes-missing-after-going-to-get-medicine-for-children-father-in-law-files-complaint-at-police-station-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158564-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्चों को दवा दिलाने गई बहू लापता, ससुर ने थाने में दिया शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्चों को दवा दिलाने गई बहू लापता, ससुर ने थाने में दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन
दातागंज। बच्चों को दवा दिलाने की बात कहकर घर से गई महिला लापता हो गई। ससुर ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर तलाश करने की गुहार लगाई है। आरोप है कि बहू घर में रखे 65 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। सोमवार को उसके बेटे की पत्नी ने कहा कि वह बच्चों की दवा दिलाने समरेर जा रही है। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने फोन किया तो उसने कह दिया कि वह मायके जा रही है। अब उसका इंतजार न करना।
इसके बाद परिवार के लोग सो गए। मंगलवार की सुबह फोन किया तो बंद आया। इसके बाद मायके में जानकारी ली तो बताया कि वह यहां नहीं आई है। ससुर ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ केके तिवारी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही महिला को सकुशल अभिरक्षा में ले लिया जाएगा।