{"_id":"6712e57221a0ed74df0df884","slug":"dataganj-to-shahjahanpur-road-will-be-10-meters-wide-badaun-news-c-123-1-sbly1001-127913-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दातागंज से शाहजहांपुर रोड की 10 मीटर होगी चौड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दातागंज से शाहजहांपुर रोड की 10 मीटर होगी चौड़ाई
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज से शाहजहांपुर को जाने वाले स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण करने की योजना लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई है। इसके तहत सात मीटर चौड़े रोड को अब जगह 10 मीटर किया जाएगा। इससे लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी।
दातागंज से जैतीपुर, तिलहरी, पुवाया होते हुए शाहजहांपुर को जाने वाला राज्यमार्ग अभी सात मीटर चौड़ा है। इस मार्ग पर अभी काफी संख्या में वाहनों का निकलना होता हैं। इसकी वजह से कई बार हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासतौर पर त्योहार के समय दिक्कत ज्यादा होती है। ऐसे में हाईवे के चौड़ीकरण की मांग काफी समय से उठा रही थी।
अब लोक निर्माण विभाग की ओर इस हाईवे के चौड़ीकरण करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसके तहत 26.430 किलोमीटर के इस हाईवे को सात के बजाय 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। विभाग की ओर से इसको लेकर कार्य योजना तैयार की गई है। यह कार्य कराने में 9500 लाख रुपये खर्च होंगे। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि कार्य योजना बनाई गई है। शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलती ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेव-वे का बनेगा इंटरचेंज
बदायूं जिले के दातागंज तहसील से शाहजहांपुर जनपद को जोड़ने वाले रोड का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। इस रोड पर दातागंज तहसील क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे का इंटरचेंज प्रस्तावित है, जिसे बनाने का काम चल रहा है। ऐसे में इस रोड का चौड़ीकरण होना बेहद जरूरी है।