फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dashara

धू-धू कर जला दशानन का पुतला, श्रीराम की जय-जयकार

Sat, 16 Oct 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
dashara
राक्षस से युद्ध करने भगवान हनुमान। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गांधी ग्राउंड पर चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को श्रीराम-रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के रावण का संहार करते ही पूरा मैदान श्रीराम की जय जयकार से गूंज उठा। बाद में रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले मेघनाद और कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन किया भी गया।
विज्ञापन

बिहार के मधुवनी से आए कलाकारों ने रामलीला मंचन की शुरुआत कुंभकर्ण और मेघनाद वध से की।
इसके बाद दिखाया गया कि समुद्र पर सेतु बनाने के बाद भगवान श्रीराम की सेना लंका पर चढ़ाई करती है। दशानन कुभकर्ण और मेघनाद की मृत्यु से काफी विचलित होते हैं। लंकापति रावण, भगवान शिव की आराधना करने के बाद सेना को तैयार कर रणभूमि में उतरते हैं। राम और रावण के बीच भीषण युद्ध होता है। भगवान श्र्राम विभीषण के कहने पर रावण की नाभि पर बाण चलाते हैं और उसका संहार करते हैं। लीला का मंचन करने के बाद रावण के 35 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। आतिशबाजी भी हुई। जिससे पूरा आसमान जगमग हो उठा। मंचन के दौरान नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस्लामनगर। कस्बे के मेन बाजार में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता जिला पंचायत सदस्य , अतुल वैश्य, निखिल गुप्ता, विनोद शंखधार, यशपाल सिंह, पप्पू दादा, मृदुल गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलापुर। रावण वध की लीला का मंचन किया गया। कमेटी अध्यक्ष डॉ केशव कुमार शर्मा, लाला रामकिशोर गुप्ता, पूर्व प्रधान अनिल भारद्वाज, दयाराम राठौर, उमेश सक्सेना मौजूद रहे
-
कई मोहल्लों में जलाया रावण का पुतला
बदायूं। विजयादशमी पर शहर के कई कई मोहल्लों में रावण के पुतलों को जलाया गया। विजय कृष्णा नगर में कॉलोनी में रावण का पुतला जलाया गया तो पटियाली सराय, मोहल्ला चौबे, शहवाजपुर, लोची नगला में भी पुतले जलाए गए। कई बच्चों ने घरों और गलियों में रामलीला मंचन किया। आगम अशेष व अनुष्का दिवाकर नाम के बच्चों ने श्रीराम की वेशभूषा में जीवंत अभिनय किया। संवाद
-
कैकई-दशरथ संवाद, राम वनवास की लीला का मंचन
बिल्सी। कैकई-दशरथ संवाद की लीला का मंचन किया गया। यह भी दिखाया गया कि इसके बाद राम-लक्ष्मण और सीता वन के लिए चले जाते हैं। इससे पहले विजय वार्ष्णेय को समाजसेवा के लिए रामलीला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, मोहित गुप्ता, हरिओम राठौर, अजय प्रताप, विनोद कुमार, दीपक चौहान, नितिन बाबू, पीयूष खासट आदि रहे। संवाद
-
सैदपुर में मां की भव्य आरती हुई
सैदपुर। वजीरगंज नगर में प्रसिद्ध मंगला माता देवी मंदिर पर मां की भव्य आरती का आयोजन किया गया। जिसमे बनारस के प्रसिद्ध आचार्यों द्वारा देवी मां की भव्य आरती की गई। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों ने आरती में भाग ले कर प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में रोहित बंशीधर, दीपेश वार्ष्णेय विष्णु वार्ष्णेय का विशेष योगदान रहा। संवाद

---
शिव और दशानन को पूजा, सद्गुणों पर चलने का संकल्प लिया
बदायूं। युवा ब्राह्मण महासभा की ओर से शुक्रवार को मोहल्ला साहूकारा स्थित मंदिर में भगवान शिव और दशानन रावण की पूजा की गई। युवाओं ने लंकापति रावण की अच्छाइयों पर चलने का संकल्प लिया। युवा ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा के साथ काफी संख्या में युवा रावण का पूजा करने पहुंचे। पहले भगवान शिव की आराधना की, उसके बाद रावण का पूजन किया। इस मौके पर सुमित शर्मा, यशोमोहन शर्मा, शिवम शांडिल्य, शिवम शर्मा, निशांत पाठक, रितेश उपाध्याय, शशिकांत रावत आदि मौजूद रहे। संवाद

दशहराः बदायूं में शुक्रवार को जलता हुआ दशानन का पुतला। संवाद

दशहराः बदायूं में शुक्रवार को जलता हुआ दशानन का पुतला। संवाद- फोटो : BADAUN

 

रावण से युद्ध के लिए जाते भगवान श्रीराम। संवाद

रावण से युद्ध के लिए जाते भगवान श्रीराम। संवाद- फोटो : BADAUN

 

रावण वध की लीला देखने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

रावण वध की लीला देखने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed