फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dashara

विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

Sat, 16 Oct 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
dashara
हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में भी किया गया शस्त्र पूजन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में विजयदशमी को भगवान श्री राम की पूजा हुई। अलग-अलग समाज के लोगों ने अपने परंपरागत तरीके से आराधना की। क्षत्रियों ने शस्त्र पूजन, वैश्यों ने तराजू बाट तो कायस्थों ने कलम दवात का पूजन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन ट्रस्ट के सचिव अभय प्रताप सिंह चौहान के आवास पर किया गया। भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया गया। सभी ने भगवान राम के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर शस्त्रों की पूजा की। जंगपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने हल्दी घाटी का युद्ध जीतने के बाद विजय पताका फहराने के साथ ही शस्त्रों का पूजन किया था। न्यासी अवधेश भदौरिया ने कहा कि क्षत्रियों ने हमेशा सामाजिक बुराइयों से लड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, वीरपाल सिंह चौहान, ब्रजेश चौहान, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदू जागरण मंच की ओर से शिव देवी स्कूल में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी राम किशोर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने की। प्रांतीय उपाध्यक्ष जोगपाल ने विजयदशमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अभिषेक सक्सेना, अमित सक्सेना, गौरव अरोरा, सुनील गुर्जर, दीपक, आयुष वर्मा, अर्जुन शर्मा आदि मौजूद रहे।
क्षत्रिय महासभा व महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शस्त्र पूजन समारोह व दशहरा सभा का आयोजन स्काउट भवन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एडीएम रामवीर सिंह रहे। शस्त्र पूजन के बाद महाराणा प्रताप चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह राघव, दिनेश सिंह, शिवम प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
-
बिल्सी कोतवाली में सीओ ने किया शस्त्र पूजन
बिल्सी। गांव गुधनी में आर्य समाज मंदिर पर विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रज्ञा आर्य, मुन्नी देवी, संतोष कुमारी, कुसुमलता, राकेश आर्य, अंजलि, भावना, कौशकी, धीरपाल, ईशा, प्रश्रय आर्य आदि मौजूद रहे। इधर कोतवाली परिसर में भी विजयादशमी का पर्व मनाया गया। यहां नगर पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने कोतवाली के शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा, एसआई सुनील कुमार सिंह, रामेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, यशपाल सिंह, लवकुमार, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
--
बिसौली में स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन
बिसौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया। शस्त्र पूजन के बाद वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रधर्म सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में शस्त्र पूजन हुआ। नगर संचालक प्रदीप रस्तोगी ने स्वयंसेवकों को अधर्म पर धर्म की जीत की याद दिलाते हुए राष्ट्रधर्म के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। महेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। वर्ग कार्यवाह प्रेम प्रकाश, वर्ग पालक राजेश कुमार, तहसील प्रचारक गोपाल, नगर शारीरिक प्रमुख शिवम वार्ष्णेय, नगर विद्यार्थी प्रमुख विपुल, नगर कार्यवाह नीरज, मुंडिया धुरेकी नगर कार्यवाह राजेश राणा, कार्यालय प्रमुख नरेंद्र आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed