फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Das College external hooligans Demanded from

दास कॉलेज को बाहरी गुंडों  से मुक्त कराने की मांग

Sat, 30 Jul 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Das College external hooligans Demanded from
दास कॉलेज को बाहरी गुंडों  से मुक्त कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गुंडागर्दी से सहमी छात्राओं, शिक्षकों के पक्ष में उतरी विद्यार्थी परिषद
प्रदर्शन कर डीएम को दिया चार सूत्री ज्ञापन, सुरक्षा की मांग उठाई

 शहर के एनएमएसएन दास कॉलेज में गुंडों से सहमी छात्राओं और अभद्रता के शिकार शिक्षकों के पक्ष में उतरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आवाज बुलंद की है। जिला संयोजक सहदेव सागर के नेतृत्व में मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन के साथ ही डीएम को चार सूत्री ज्ञापन देकर शिक्षा के मंदिर में हो रहीं अराजक गतिविधियों पर रोक लगाए जाने और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। 
इस मौके पर सागर ने सवाल उठाया कि कॉलेज की छात्राओं से बदसलूकी, शिक्षक और प्राचार्य के साथ अभद्रता का खेल कबतक चलेगा। सत्ता पक्ष के अराजकतत्वों के सामने पुलिसिया कार्रवाई ीाी बौनी साबित हो रही है। एबीवीपी इनके सम्मान में मैदान में है और रहेगी। सह संयोजक वैभव महाजन ने कहा कि दास कॉलेज सबसे पुराना और सबसे अधिक संख्या वाला कॉलेज है। सत्ता पक्ष के कुछ माननीयों ने राजनीतिक मुद्दा बनाकर गुंडों को अराजकता फैलाने को छोड़ दिया गया है। बाहरी लोग कई दिनों से कॉलेज में आकर गुंडागर्दी कर रहे हैं और पढ़ाई का माहौल चौपट किए हुए हैं। पुलिस उनके सामने बेमतलब हो रही है। पुलिस के सामने भी अभद्रता हो रही है। इससे घोर अराजकता का माहौल बना हुआ है। छात्राओं और उनके अभिभावकों में खौफ का माहौल बना हुआ है। छात्राओं को धमकियां मिल रही हैं। पुलिसिया रवैया और सत्ता पक्ष के लोग होने के कारण डर रही छात्राएं मुंह नहीं खेल रही हैं। बदनामी का भी अभिभावकों को डर सता रहा है। इन हालातों में एबीवीपी खामोश नहीं बैठ सकती। 
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने कहा कि कॉलेज का माहौल बिगाड़ने वाले और कॉलेज के अंदर ढोल बजवाने वालों की अराजकता नहीं रुकी तो चेतावनी दी जाती है कि विद्यार्थी परिषद जबर्दस्त आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर पारस गुप्ता, योगेश कुमार, कुनाल, अवधेश, अंकित पटेल, शिवम शर्मा, कुलदीप शाक्य, सावन दुबे, विनीत, शिवम गुप्ता, प्रियंका सागर, गौरव, सुबोध, विकास, उदित मोनू आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed