{"_id":"66b11bdbc4d2c2848d0bd0da","slug":"darkness-in-madhi-chowk-area-for-22-hours-five-thousand-people-affected-badaun-news-c-123-1-sbly1018-123650-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मढ़ी चौक इलाके में 22 घंटे से अंधेरा, पांच हजार लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मढ़ी चौक इलाके में 22 घंटे से अंधेरा, पांच हजार लोग प्रभावित
विज्ञापन
बदायूं। शहर में सोमवार को दिनभर ट्रिपिंग से करीब एक लाख लोग जूझते रहे। वहीं कोतवाली फीडर से जाने वाली मढ़ी चौक की लाइन में फॉल्ट होने से आपूर्ति रविवार रात दस बजे गुल हो गई। रात में लोग परेशान रहे। छतों पर लेटकर रात गुजारी तो दिनभर बिजली आने का इंतजार करते रहे। रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी दिनभर जल्द बिजली आपूर्ति देने का भरोसा दिलाते रहे, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
शहर के मोहल्ला जोगीपुरा, नेकपुर, जिला अस्पताल रोड, शिवपुरम, गोपी चौक, मथुरिया चौक समेत पूरे शहर में ट्रिपिंग से लोग बेहाल रहे। जिला अस्पताल रोड निवासी दुकानदार प्रदीप शर्मा का कहना है कि दिन में चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी। दिनभर ट्रिपिंग से इनवर्टर बैट्री जवाब दे गई। पसीना बहाने को मजबूर होना पड़ा है।
दावा 12 घंटे का, मिल रही सिर्फ छह घंटे बिजली
बदायूं। क्षेत्र स्थित कौर मझाला गांव के कृषि फीडर के लिए 12 घंटे का शेड्यूल लागू है, पर आपूर्ति छह घंटे ही मिल रही है। इसमें भी ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या है। वोल्टेज 400 से कम नहीं आना चाहिए, लेकिन 300 तक ही मिल रहे हैं। इसके चलते मोटर नहीं चल पाता। मोटर फुंकने का भी खतरा रहता है। कौर गांव के किसान बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि बिजली भरपूर नहीं मिलने की वजह से से धान की पूरी रोपाई नहीं हो सकी है। मझारा गांव के निवासी राजू ने बताया कि अधिकारियों के दावे से आधी बिजली मिल रही है। संवाद