{"_id":"5700096f4f1c1bbf75f00337","slug":"dalliance-held-the-audience-in-stitches","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास-परिहास आयोजन में लोटपोट हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास-परिहास आयोजन में लोटपोट हुए दर्शक
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
हास परिहास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बच्चों ने दी विभिन्न आकर्षक गुदगुदाने वालीं प्रस्तुतियां
बदायूं क्लब के तत्वावधान में हास्य परिहास कार्यक्रम के साथ होली मिलन मनाया गया। सदस्यों ने हंसंी-ठिठोली के साथ खूब आनंद लिया। देर रात चले कार्यक्रम में क्लब के विभिन्न धर्मो के सदस्यों ने एक दूसरे को होली पर सद्भाव की मिसाल पेश की।
शुभारंभ सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट भूदेव गौतम, उनकी पत्नी न्यायिक मजिस्ट्रेट रीता कौशिक, मुख्य कोषाधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी, डीडीओ संतोष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जगदीश पाटनी, आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह भी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष डॉ. एसके गुप्ता को कैप लगाकर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम में टिया रस्तोगी, वंश शिरोमणि, आगम अशेष, अर्णव शंखधार, अभिनव माथुर, अथर्व रस्तोगी, आर्यन गुप्ता, सौम्या त्रिपाठी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। क्लब की सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता एवं अंजलि अग्रवाल ने गीत प्रस्तुत किए। प्रख्यात रंगकर्मी एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ. रियाज उद्दीन सिद्दीकी ने अपनी धर्मपत्नी की आरती गाकर लोट-पोट कर दिया। संचालन कर रहे तरित माथुर ने भी काफी हंसाया। कार्यक्रम में वन मिनट शो, समयबद्धता के साथ-साथ अन्त में लकी ड्रा भी निकाला गया। लकी ड्रा में प्रथम विपिन अग्रवाल रहे, द्वितीय पुरस्कार खिजरा नकवी एवं तृतीय पुरस्कार मानसी रायजादा ने प्राप्त किया। समयबद्धता का पुरस्कार रजनीश गुप्ता को प्राप्त हुआ। विजयी सदस्यों को अतिथियों द्वारा उपहार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पोषाकी लाल रस्तोगी, डॉ. गोपाल मिश्रा, डॉ. रामबहादुर व्यथित, दीपक सक्सेना, अनूप रस्तोगी, परविंदर सिंह दुआ, ज्ञानानंद पांडेय, हरिओम वैष्य, रामजस अनेजा, उमाशंकर शर्मा, धीरेंद्र टंडन, आनंद रस्तोगी, रमेष चन्द्र गुप्ता, चन्द्रप्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।